Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चीन में गैस पाइपलाइन में धमाका, 5 मरे, 89 घायल

हमें फॉलो करें चीन में गैस पाइपलाइन में धमाका, 5 मरे, 89 घायल
शंघाई , बुधवार, 5 जुलाई 2017 (08:54 IST)
शंघाई। चीन के उत्तरपूर्व क्षेत्र में एक गैस पाइपलाइन में विस्फोट होने से पांच लोगों की मौत हो गई और 89 अन्य घायल हो गए।
 
सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस सप्ताह इस तरह की यह दूसरी घटना हुई है। यह विस्फोट मंगलवार को जिलिन प्रांत के शोंगयुआन शहर में हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
 
विस्फोट के कारण निकटवर्ती अस्पताल के मरीज और कर्मचारी प्रभावित हुए है। पाइपलाइन के मालिक का नाम नहीं दिया गया हैं। इस संबंध में हालांकि विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि राहत एवं बचाव अभियान चल रहा है और इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्नैपडील ने ठुकराया फ्लिपकार्ट का यह बड़ा ऑफर...