Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जिंदा है बोको हराम का अबू बकर शेकू, वीडियो जारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें जिंदा है बोको हराम का अबू बकर शेकू, वीडियो जारी
बाउची (नाइजीरिया) , सोमवार, 26 सितम्बर 2016 (11:54 IST)
बाउची (नाइजीरिया)। नाइजीरिया के आतंकवादी संगठन बोको हराम के सरगना अबू बकर शेकू ने नाइजीरिया की सेना के दावे को नकारते हुए सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने जिंदा होने की पुष्टि की। 
terrorist
सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में बोको हराम सरगना शेकू होने का दावा करने वाले शख्स ने सेना को संबोधित करते हुए कहा कि तुमने यह खबर चलाई और अपने मीडिया संस्थानों में दिखाया कि तुमने मुझे घायल कर दिया और मार दिया। मैं यहां हूं। मैं तब तक नहीं मरूंगा, जब तक मेरा समय नहीं आ जाता। 40 मिनट के वीडियो में शेकू ने अरबी और हौसा भाषा में अपनी बात रखी। 
 
नाइजीरिया की सेना ने शेकू के घायल होने तथा मरने का दावा किया था। देश की वायुसेना ने भी पिछले महीने बोको हराम के शीर्ष नेताओं को मारने तथा शेकू के घायल होने का दावा किया था। सेना ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वीडियो में दिख रहा शख्स शेकू है या नहीं। 
 
आतंकवादी संगठन बोको हराम ने पिछले 7 वर्षों के दौरान 15 हजार लोगों को मौत के घाट उतारा है जबकि इसकी वजह से 20 लाख से भी अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या है सिंधु जल समझौते की हकीकत, पढ़ें विस्तार से