Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हड़ताल कर रहे खनिकों ने की उपमंत्री की हत्या

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bolivia
लापाज , शुक्रवार, 26 अगस्त 2016 (14:34 IST)
लापाज (बोलीविया)। बोलीविया में खनन संबंधी कानूनों को लेकर हड़ताल कर रहे खनिकों ने मध्यस्थता करने पहुंचे देश के उप गृहमंत्री का अपहरण किया और पीट-पीटकर उन्हें कथित तौर पर मार डाला।
 
सरकार के मंत्री कार्लेस रोमेरो ने इसे कायरतापूर्ण कार्रवाई तथा निर्मम तरीके से की गई हत्या करार दिया है। उन्होंने कहा है कि उपमंत्री रोदोल्फो इलानेज का शव प्रशासन के सुपुर्द किया जाना चाहिए।
 
रक्षामंत्री रेयमी फेरेरिया ने रेड यूनो टेलीविजन को बताया कि इलानेज को हड़ताल कर रहे खनिकों ने बुरी तरह पीटा जिससे उनकी मौत हो गई। यह जानकारी देते हुए फेरेरिया का गला रुंध गया। इलानेज गृह विभाग में उपमंत्री थे।
 
पूर्व में रोमेरो ने कहा था कि इलानेज का अपहरण कर लिया गया और संभवत: उन्हें प्रताड़ित किया गया। लेकिन वह इन खबरों की पुष्टि नहीं कर पाए कि निजी कंपनियों से संबद्ध होने के अधिकार की मांग और अन्य मुद्दों के चलते हड़ताल कर रहे खनिकों ने इलानेज को मार डाला। इस घटना के बाद पुलिस के साथ संघर्ष में 2 प्रदर्शनकारियों की जान चली गई। इस घटना से तनाव बढ़ सकता है।
 
लापाज से करीब 130 किमी दूर पांडुरो में हड़ताल कर रहे खनिकों ने सोमवार से राजमार्ग को अवरुद्ध कर रखा है। हड़ताल के कारण हजारों यात्री और वाहन वहां फंसे हुए हैं। इलानेज इन खनिकों से बातचीत करने के लिए ही पांडुरो गए थे।
 
अधिकारियों ने बताया कि खनिकों ने गुरुवार सुबह इलानेज को बंदी बनाया था। दोपहर को इलानेज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कहा कि मेरा स्वास्थ्य ठीक है। मेरा परिवार चिंता न करे। बताया जाता है कि इलानेज को हृदय संबंधी समस्याएं थीं। बोलीविया में खनिकों की संख्या करीब 1,00,000 है। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अलग-थलग रहकर कोई देश विकास नहीं कर सकता : मोदी