Ahilya bai holkar jayanti

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ब्राजील में सैन्य पुलिस हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 4 मरे

Advertiesment
हमें फॉलो करें Brazil
रियो डी जेनेरियो , रविवार, 20 नवंबर 2016 (11:05 IST)
रियो डी जेनेरियो। ब्राजील में एक सैन्य पुलिस हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिससे उसमें सवार 4 अधिकारियों के मारे जाने की खबर है।


 
ब्राजील के समाचार चैनल जी-1 ने शनिवार शाम को खबर दी कि रियो डी जेनेरियो की झुग्गी बस्ती वाले इलाके में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हेलीकॉप्टर कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुआ और क्या जमीन पर कोई हताहत हुआ?
 
बताया जाता है कि यह हेलीकॉप्टर इलाके में चलाए जा रहे मादक द्रव्य विरोधी अभियान में मदद कर रहा है। सैन्य पुलिस प्रवक्ता मेजर इवान्स ब्लैज ने जी-1 को बताया कि शुरुआती संकेतों के अनुसार हेलीकॉप्टर को नीचे उतारा जा रहा है। उन्होंने हालांकि विस्तृत ब्योरा नहीं दिया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नोटबंदी के परिणाम दिख रहे हैं : प्रसाद