khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नाले में गिरे नेताजी, उद्घाटन के दौरान टूटा पुल

Advertiesment
bridge
मैक्सिको के क्वेर्निवाका शहर के मेयर जब नदी के ऊपर बने एक फुटब्रिज का उद्घाटन कर रहे थे। इसी बीच पुल टूट गया और मेयर समेत करीब 2 दर्जन लोग नीचे नाले में गिर गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

खबरों के अनुसार, क्षमता से ज्यादा लोगों के पुल पर चढ़ जाने की वजह से यह घटना हुई है। पुल टूटने के बाद शहर के काउंसिल मेंबर्स और दूसरे लोकल अधिकारी 3 मीटर नीचे नाले में गिर पड़े। इस दौरान कई लोगों को चोटें लगीं, जिन्हें बाद में अस्‍पताल ले जाया गया।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कई लोग नाले में गिरे नजर आ रहे हैं। उन लोगों को वहां से निकालने का काम भी चल रहा है। गौरतलब है कि वुडन बोर्ड्स तथा मेटल चेंस से बने इस पुल को फिर से तैयार किया गया था।
फोटो सौजन्‍य : सोशल मीडिया

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाराष्ट्र में Corona की डराने वाली रफ्तार, 2700 से ज्यादा नए केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 10 हजार के करीब