Publish Date: Wed, 08 Jan 2020 (16:46 IST)
Updated Date: Wed, 08 Jan 2020 (16:50 IST)
लंदन। ब्रिटेन ने गठबंधन सेना की मौजूदगी वाले इराकी सैन्य अड्डों पर ईरान के मिसाइल हमलों की बुधवार को निंदा की और हमलों में लोगों के हताहत होने की खबरों पर चिंता जताई।
ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने कहा कि ब्रिटिश सेना समेत गठबंधन सेना की मौजूदगी वाले इराकी सैन्य अड्डों पर हमले की हम निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के हताहत होने और बैलिस्टिक मिसाइलों के इस्तेमाल की खबरों को लेकर हम चिंतित हैं।