Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लंदन : भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तान समर्थकों का हंगामा, सुरक्षाकर्मियों पर फेंकी गई स्याही

Advertiesment
हमें फॉलो करें लंदन : भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तान समर्थकों का हंगामा, सुरक्षाकर्मियों पर फेंकी गई स्याही
, बुधवार, 22 मार्च 2023 (22:46 IST)
लंदन। लंदन के भारतीय उच्चायोग के बाहर जमकर बवाव हुआ है। खालिस्तान समर्थकों ने सुरक्षाकर्मियों पर स्याही फेंकी है। बैरिकेड तोड़ने की भी कोशिश हुई है। लंदन में भारतीय उच्चायोग के पास लगभग 2,000 प्रदर्शनकारी खालिस्तान के झंडे लहराते हुए बुधवार को एक सुनियोजित प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हुए और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं अवरोधक लगे होने के बीच स्याही फेंकी और नारे लगाए। 
 
भारतीय उच्चायोग ने अपने भवन की छत पर एक अतिरिक्त तिरंगा फहरा कर दिया, जिससे प्रदर्शनकारी और भड़क गए और पुलिस अधिकारियों तथा मीडिया कर्मियों पर कुछ वस्तुएं और पानी की बोतलें फेंकने लगे।
 
इस पर ‘स्कॉटलैंड यार्ड’ ने भारतीय उच्चायोग के बाहर नाकेबंदी बढ़ा दी और कई अतिरिक्त अधिकारियों को तुरंत वहां तैनात किया जिसमें से कई घोड़े पर सवार थे।
 
बुधवार को पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए अधिक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। ब्रिटेन के विभिन्न हिस्सों से पगड़ीधारी पुरुषों और कुछ महिलाओं और बच्चों सहित प्रदर्शनकारी बस में लाए गए थे और उन्होंने खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए।
webdunia
प्रदर्शनकारियों ने भारत विरोधी भाषण देने और कथित मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए पंजाब पुलिस पर निशाना साधने के लिए माइक का इस्तेमाल किया।
 
‘इंडिया हाउस’ के बाहर रविवार के हिंसक प्रदर्शन से पहले से ही ‘फेडरेशन ऑफ सिख ऑर्गेनाइजेशंस (एफएसओ) और सिख यूथ जत्थेबंदिया जैसे समूहों द्वारा तथाकथित ‘राष्ट्रीय प्रदर्शन’ के आह्वान वाले बैनर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं।
 
भारत सरकार ने अपने राजनयिक मिशन के बाहर सुरक्षा के इंतजाम में कमी को लेकर कड़ा विरोध जताया था। प्रदर्शन के दौरान खालिस्तान समर्थक झंडे लहराए गए थे और मिशन की खिड़कियां तोड़ दी गई थीं तथा तिरंगे को उतारने की कोशिश की गई थी। भाषा Edited By : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत में शुक्रवार से होगी रमजान की शुरुआत