Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

150वीं जयंती पर महात्मा गांधी के सम्मान में स्मारक सिक्का जारी करेगा ब्रिटेन

Advertiesment
हमें फॉलो करें 150वीं जयंती पर महात्मा गांधी के सम्मान में स्मारक सिक्का जारी करेगा ब्रिटेन
, शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019 (11:08 IST)
पेरिस। ब्रिटेन के वित्तमंत्री साजिद जाविद ने कहा है कि ब्रिटेन सरकार ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर एक स्मारक सिक्का जारी करने का फैसला किया है।
 
पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश वित्तमंत्री ने कहा कि उन्होंने ब्रिटेन के रॉयल मिंट से सिक्का बनाने के लिए कहा है ताकि दुनिया गांधी की सीख को कभी न भूले। उन्होंने गुरुवार को लंदन में वार्षिक ब्रिटिश एशियाई लोगों की सफलता का जश्न मनाने के लिए आयोजित जीजी2 समारोह में यह घोषणा की।
जाविद ब्रिटेन की प्रकाशन कंपनी 'एशियन मीडिया ग्रुप' (एएमजी) द्वारा जारी की गई शक्तिशाली लोगों की वार्षिक सूची में महात्मा गांधी शीर्ष पर हैं। जाविद ने कहा कि गांधी के 150वें जयंती समारोह के उपलक्ष्य में आज रात का पुरस्कार समारोह इस घोषणा के लिए बिलकुल उपयुक्त है। मैंने ब्रिटेन के रॉयल मिंट को उनके सम्मान में एक नया स्मारक सिक्का बनाने के लिए कहा है। हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि गांधी ने दुनिया को क्या सिखाया था?
उन्होंने कहा कि गांधी ने हमें सिखाया कि ताकत केवल धन या उच्च पद से नहीं आती है। हमें उन मूल्यों को हमेशा याद रखना चाहिए जिन्हें उन्होंने अपने जीवन में अपनाया था। बोरिस जॉनसन की अगुवाई वाली ब्रिटिश सरकार में भारतीय मूल की गृहमंत्री प्रीति पटेल 2019 जीजी2 पॉवर सूची में दूसरे नंबर पर हैं। जाविद के तहत काम करने वाले भारतीय मूल के उपमंत्री ऋषि सुनाक भी इस सूची में 7वें क्रम पर हैं। वे इंफोसिस के सह संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तुर्की के आक्रमणकारियों और कुर्दों के बीच भीषण लड़ाई, मानवीय संकट गहराया