Publish Date: Wed, 10 Oct 2018 (20:43 IST)
Updated Date: Wed, 10 Oct 2018 (20:57 IST)
नैरोबी। केन्या में नैराबी से किसुमू की ओर जा रही बस के पलट जाने से कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई है। बस में 52 यात्री सवार थे। सड़क सुरक्षा मानकों के मामले में केन्या को विश्व के सबसे बदतर देश की श्रेणी में रखा है।
पुलिस ने यहां बुधवार को यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि बस चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया, जिससे वह ढलान में पलट गर्इ। इस हादसे में 51 यात्रियों की मौत हो गई। बस में 52 यात्री सवार थे।
केन्या के पुलिस प्रमुख जासेफ बोइन्नेट ने कहा, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, हादसे में 51 यात्रियों की जान चली गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सड़क सुरक्षा मानकों के मामले में केन्या को विश्व के सबसे बदतर देश की श्रेणी में रखा है। (वार्ता)