shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कैमरुन में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, जनरल सहित 6 की मौत

Advertiesment
Cameron
याओंदे। कैमरुन में प्राधिकारियों ने बताया कि बोको हराम के खिलाफ अभियान में सक्रिय एक हेलीकॉप्टर नाइजीरिया की सीमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें मध्य अफ्रीकी देश के एक कमांडर सहित 6 लोगों की मौत हो गई।

 
कैमरुन के सुदूर उत्तरी क्षेत्र के गवर्नर मिदियावा बाकरी ने पुष्टि की कि जनरल जैकब कोदजी रविवार रात निरीक्षण अभियान के दौरान बोगो गांव के पास मारे गए।
 
दुर्घटना में अन्य 3 शीर्ष अधिकारी और चालक दल के 2 सदस्यों की भी मौत हो गई। एक बहुराष्ट्रीय बल विद्रोही गुट बोको हराम विद्रोहियों से लड़ रहा है। इस गुट ने नाइजीरिया और लेक चाड क्षेत्र में पड़ोसी देशों में अपने घातक उग्रवाद का प्रसार कर लिया है।
 
कोदजी विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे शीर्ष सैन्य कैमरुन अधिकारियों से एक थे। राष्ट्रपति पॉल बिया ने 17 माह पहले ही उन्हें नियुक्त किया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मिस्र आतंकी हमले में 5 पुलिसकर्मियों की मौत