Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कोमा से जब उठी यह पूर्व मॉडल, तो बदल गया जीवन

Advertiesment
हमें फॉलो करें कोमा से जब उठी यह पूर्व मॉडल, तो बदल गया जीवन
, शनिवार, 29 नवंबर 2014 (15:22 IST)
ब्रिटेन की एक पूर्व मॉडल के साथ खतरनाक लेकिन अजीब हादसा हुआ। पहले वह एक कार हादसे के बाद कोमा में चली गई फिर जब वह कोमा से बाहर आई तो उसकी याद्दाश्त दो दशक पीछे चली गई। इस 40 वर्षीम महिला को अब अपने विवाह पूर्व की घटनाएं ही याद है।
 
डेली मेल के अनुसार यह हैरान कर देने वाली बात है कि अब इस 40 वर्षीय मां को पता नहीं कि उसकी एक 14 साल की बेटी भी है। उसे अभी भी लगता है कि वह 1990 के दशक में जी रही है। छह हफ्ते बाद कोमा से बाहर आने पर केंडिस एम्पटेग को लगता है कि वह अभी भी 22 साल की ब्यूटी क्वीन है। 
 
केंडिस एम्पटेग यह जानकर स्तब्ध है कि उसकी मैडी नाम की 14 साल की बेटी है। जबकि वह मानती है कि न उसकी शादी हुई है और न ही उसका कोई ब्वायफ्रेंड है, तो यह बेटी कैसे हो सकती है।
 
हैरानी करने वाली बात तो यह भी है कि केंडिस अपने जीवन में 20 साल पीछे ही नहीं चली गई बल्कि केंडिस अब भी मानती है कि प्रिंसेस डायना जीवित हैं और स्पाइस गर्ल्स बैंड अब भी काउंटडाउन में नंबर एक पर है। केंडिस सितंबर 2010 को रोलैंड्स गिल के पास अपनी टोयटा एनआर2 पर नियंत्रण खोने के बाद हादसे का शिकार हुई थीं। हादसे के बाद से वह कोमा में थी।
 
लंबे समय तक कोमा में रहने के बाद उनके परिवार ने उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली से हटाने का फैसला किया। लेकिन तभी उनके हाथ की एकअंगुली में मामूली हरकत हुई। तब उन्हें जीवित रखने का फैसला लिया गया। फिलहाल केंडिस को अपने प्रेमी की भी याद नहीं है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi