Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

त्रिपोली में इटली के दूतावास के पास धमाका

Advertiesment
हमें फॉलो करें Italian embassy
त्रिपोली , रविवार, 22 जनवरी 2017 (10:31 IST)
त्रिपोली। लीबिया की राजधानी त्रिपोली में इटली के दूतावास के निकट एक कार बम विस्फोट में 2 लोगों की मौत हो गई। एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इटली के दूतावास को हाल में ही फिर से खोला गया था। कार से झुलसे हुए 2 शव मिले हैं, हालांकि इनकी अभी पहचान नहीं हो सकी है।
 
अभी तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विस्फोट को किसने अंजाम दिया है। विस्फोट के कारण आस-पास के कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। इटली त्रिपोली में इस महीने अपना दूतावास फिर से खोलने वाला पहला पश्चिम देश बना था। ज्यादातर देशों ने वर्ष 2014 और 2015 की शुरुआत में शहर में जबरदस्त लड़ाई और हमलों के बाद अपने दूतावास बंद कर दिए थे। (वार्ता)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आंध्रप्रदेश में रेल पटरी से उतरी, हादसे से जुड़ी हर जानकारी...