Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सीरिया में रासायनिक हथियार का इस्तेमाल, फ्रांस चिंतित

Advertiesment
हमें फॉलो करें सीरिया में रासायनिक हथियार का इस्तेमाल, फ्रांस चिंतित
पेरिस , मंगलवार, 30 मई 2017 (08:21 IST)
पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रोन ने पेरिस में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद कहा कि सीरिया में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल फ्रांस के लिए खतरे की घंटी है और इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
 
मैक्रोन ने कहा कि रूस और फ्रांस को सीरिया में आतंकवादी संगठनों को समाप्त करने के लिए साथ मिलकर काम करना चाहिए और इसके लिए वहां सीधे तौर पर मॉस्को की भूमिका की आलोचना नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि असद के प्रतिनिधियों समेत सीरिया मुद्दे से संबंधित सभी पक्षों से बातचीत की जानी चाहिए।
 
मैक्रोन ने कहा, 'दोनों देश सीरिया मुद्दे पर साथ मिलकर काम करेंगे, यह जरूरी है। हमें मजबूत गठबंधन की जरूरत है क्योंकि सीरिया में आतंकवाद का सफाया दोनों देशों की सर्वोच्च प्राथमिकता है।' (वार्ता)
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुतिन आईएस से बड़ा खतरा, मॉस्को पर लगे प्रतिबंध : मैक्केन