Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फ्रिज में 20 घंटे बैठा रहा बच्‍चा, तूफान से बचाई अपनी जान

हमें फॉलो करें फ्रिज में 20 घंटे बैठा रहा बच्‍चा, तूफान से बचाई अपनी जान
, शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022 (21:47 IST)
फिलीपींस में आए भारी तूफान के बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 11 साल का एक बच्चा अपनी जान बचाने के लिए फ्रिज के अंदर जाकर बैठ गया और भूस्खलन से बच गया।

खबरों के अनुसार, फिलीपींस में शुक्रवार को आए भारी तूफान के दौरान एक 11 साल का बच्‍चा अपने परिवार के साथ घर पर था। उसी बीच मिट्टी के भूस्खलन से उनके घर में पानी भर गया। उसी समय वह बच्चा अपनी जान बचाने के लिए फ्रिज के अंदर जाकर बैठ गया।

हैरानी की बात ये रही कि राहत और बचाव दल को ये बच्चा करीब 20 घंटे के बाद ज़िंदा मिला। लेकिन इस दौरान उसका पैर टूट गया था। बाद में उसे प्राथमिक उपचार दिया गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके टूटे पैर का ऑपरेशन किया गया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या बिहार में बदलेंगे सियासी समीकरण? राबड़ी की इफ्तार पार्टी में पहुंचकर नीतीश ने बढ़ाई हलचल