Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चीन का ड्रोन उद्योग 11 अरब डॉलर से अधिक का होगा

हमें फॉलो करें चीन का ड्रोन उद्योग 11 अरब डॉलर से अधिक का होगा
बीजिंग , सोमवार, 6 जून 2016 (14:11 IST)
बीजिंग। चीन का तेजी से बढ़ता ड्रोन उद्योग वर्ष 2025 तक 11 अरब डॉलर से अधिक का हो सकता है। यह बात एक प्रमुख बाजार अनुसंधान कंपनी ने कही।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एक परामर्श कंपनी आईरिसर्च के हवाले से कहा कि 2025 के अंत तक मानवरहित एरियल उपकरण का उपयोग आमतौर पर फोटो लेने, कृषि रसायन के छिड़काव और वन सुरक्षा के लिए किया जाएगा।
 
अनुसंधान पत्र में कहा गया कि चीन का मजबूत और तेजी से बढ़ता ड्रोन उद्योग का बाजार मूल्य वर्ष 2025 तक 75 अरब युआन (11.54 अरब डॉलर) हो सकता है।
 
रिपोर्ट में आकलन किया गया है कि देश का असैन्य ड्रोन बाजार पिछले कुछ वर्षों में 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है और इसके उत्पादों की श्रृंखला विविधीकृत होती जा रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिलेरी क्लिंटन प्राइमरी में इतिहास रचने के कगार पर