Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भूस्खलन के बाद चीन में लापता हुए 32 लोग

हमें फॉलो करें भूस्खलन के बाद चीन में लापता हुए 32 लोग
बीजिंग , गुरुवार, 29 सितम्बर 2016 (10:39 IST)
बीजिंग। चीन के पूर्वी प्रांत झेजियांग के एक गांव में तूफान के कारण हुए भूस्खलन के बाद से कम से कम 32 लोग लापता हैं। कल सुईचांग कांउटी के सुकुन गांव में तूफान मेगी की वजह आई भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में 26 लोगों लापता हो गए थे, जबकि 15 लोगों को बचा लिया गया था।

 
मेगी इस साल आने वाला 17वां तूफान है। इससे फुजिआन प्रांत के तटीय इलाकों में भारी बारिश हुई और क्वांगझू शहर में जमीन धंस गई तथा 118 किलोमीटर प्रतिघंटे से ज्यादा की हवाएं चल रही थीं। इससे पहले इसने ताइवान में तबाही मचाई थी।
 
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी है कि काउंटी के 37 किलोमीटर के आसपास के इलाके में स्थित कई घर  तबाह हो गए और बह गए। शिन्हुआ के मुताबिक एक अन्य घटना में, वैंचेंग काउंटी के बाओफेंग गांव में कल रात हुए भूस्खलन के बाद कई घर तबाह हो गए। 
 
इस घटना के बाद से छह लोगों के लापता होने की खबर है। सुकुन गांव में घटनास्थल पर 400 से अधिक राहतकर्मी मौजूद हैं और झेजियांग के वाइस गवर्नर सुन जिंगमिआओ इस बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। तूफान के कारण हो रही भारी बारिश के चलते प्रांत में 18,000 से अधिक लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा चुका है।
 
झेजिआंग की पिंगयांग काउंटी में बाढ़ के कारण स्कूल एवं बिजली घर जलमग्न हो गए। इसके अलावा 1,70,000 की आबादी वाले शुइतोउ टाउनशिप में बिजली गुल हो गई। स्थानीय काउंटी शिक्षा ब्यूरो ने बताया कि काउंटी में स्कूल बंद हैं। मेगी की चपेट में आकर ताईवान में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 268 से ज्यादा लोग घायल हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिकी हवाई हमले में नौ आतंकी ढेर