Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उत्तर कोरिया को चीन ने दिया बड़ा झटका

Advertiesment
हमें फॉलो करें उत्तर कोरिया को चीन ने दिया बड़ा झटका
शंघाई , शनिवार, 23 सितम्बर 2017 (11:45 IST)
शंघाई। चीन ने शनिवार को कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का पालन  करते हुए उत्तर कोरिया को पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात करने पर प्रतिबंध लगाने के  अलावा उसके कपड़ों के आयात पर भी लगाम लगाएगा। 
 
चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर एक वक्तव्य जारी कर इस बात की  जानकारी दी। वक्तव्य के अनुसार चीन 1 अक्टूबर से परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पादों के  अलावा प्राकृतिक गैस के निर्यात पर भी प्रतिबंध लगाएगा। 
 
वक्तव्य के अनुसार उत्तर कोरिया से कपड़ों के आयात पर भी जल्द ही प्रतिबंध लगाया जाएगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ढहने की कगार पर बांध, तूफान के बाद अब बाढ़ का खतरा