Publish Date: Sun, 08 May 2016 (13:59 IST)
Updated Date: Sun, 08 May 2016 (14:02 IST)
बीजिंग। चीन के दक्षिण पूर्वी फुजियान प्रांत में भारी बारिश के बाद हुए भीषण भूस्खलन के बाद से 35 व्यक्ति लापता हैं।
यह भूस्खलन ताइनिंग काउंटी में हुआ, जहां पहाड़ी से करीब 1,00,000 घनमीटर मिट्टी पत्थरों के साथ नीचे आई। इससे एक पनबिजली स्टेशन का निर्माण स्थल और इसके कार्यालय की इमारत दब गई।
सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' की खबर के अनुसार स्थानीय पर्यटन प्रशासन ने वहां सभी काम रोकने और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से करने के आदेश दिए हैं।
खबर में कहा गया है कि 35 लोग लापता हैं और राहत अभियान जारी हैं। इस पहाड़ी काउंटी में आसपास झीलें और खूबसूरत नजारा है। शनिवार को भारी बारिश होने के बाद भूस्खलन हुआ। (भाषा)