Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चीन ने दी धमकी 10 घंटे में दिल्ली तक पहुंच जाएंगे हमारे जवान

Advertiesment
हमें फॉलो करें China media
नई दिल्ली , बुधवार, 18 जनवरी 2017 (14:51 IST)
चीनी मीडिया ने एक बार फिर जहर उगलते हुए कहा है कि यदि दोनों देशों के बीच लड़ाई हुई तो चीनी सेना के जवान 10 घंटे में राजधानी दिल्ली तक पहुंच सकते हैं। चीनी मीडिया ने कहा है कि अगर अब भारत और चीन के बीच युद्ध होता है, तो चीनी सैनिकों का दस्ता मोटर काफिले से 48 घंटे में जबकि पैराशूट से 10 घंटे में भारत की राजधानी दिल्ली पहुंच जाएगा। इस धमकी का मजाक सोशल मीडिया पर उड़ाया जा रहा है।
इंटरनेशनल स्पेक्टेटर के ट्वीट के मुताबिक, चीन के सरकारी टीवी चैनल ने यह दावा किया है। हालांकि, चीन की तरफ से भारत को पहली बार धमकी नहीं दी गई है। इससे पहले भी चीनी मीडिया किसी ना किसी मुद्दे पर भारत के खिलाफ आग उगलता रहा है।
 
चीनी मीडिया की भारत के प्रति यह चिढ़ कोई नई नहीं है। इससे पहले भी बड़ी-बड़ी कंपनियों का भारत के प्रति झुकाव देखकर चीनी मीडिया चिढ़ गयी थी। दरअसल एप्पल ने भारत में एक प्लांट बनाने की बात की है जिसके बाद चीनी मीडिया ने अपनी सरकार को सतर्क किया था कि वह अपनी निर्माण क्षमता को बढ़ाए।
 
लेकिन इस बार इस धमकी का उन्हें ट्विटर सहित पूरे सोशल मीडिया पर पर खूब जवाब मिल रहा है।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कश्मीर में भारी हिमपात, देश के दूसरे भागों से संपर्क कटा