Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चीन ने चेताया, ट्रंप ने व्यापार युद्ध छेड़ा तो सभी का नुकसान

हमें फॉलो करें चीन ने चेताया, ट्रंप ने व्यापार युद्ध छेड़ा तो सभी का नुकसान
बीजिंग , गुरुवार, 8 मार्च 2018 (15:15 IST)
बीजिंग। चीन ने गुरुवार को आगाह किया कि यदि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यापार युद्ध छेड़ा तो इससे सभी का नुकसान होगा। आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि एशिया की इस ताकत का अमेरिका के साथ अच्छा-खासा व्यापार अधिशेष है।
 
चीन के विदेश मंत्री वांग ई ने यह सख्त संदेश ऐसे समय दिया है जबकि ट्रंप प्रशासन औपचारिक तौर पर इस्पात तथा एल्युमीनियम पर आयात शुल्क लागू करने जा रहा है, हालांकि वैश्विक स्तर पर इसको लेकर चिंता जताई जा रही है।
 
इस बीच वॉशिंगटन से मिली खबरों में कहा गया है कि ट्रंप इस बारे में कार्यकारी आदेश पर गुरुवार को हस्ताक्षर करेंगे। व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नावारो ने बुधवार रात कहा कि यह नया शुल्क 15 से 30 दिन में प्रभाव में आ जाएगा।
 
वांग ई ने कहा कि व्यापार युद्ध छेड़ना वास्तव में गलत इलाज है। अंत में आप दूसरों को तो नुकसान पहुंचाएंगे ही, साथ ही खुद को भी नुकसान पहुंचाएंगे तथा चीन इस पर उचित और जरूरी प्रतिक्रिया देगा। चीन ने बुधवार को विश्व व्यापार संगठन में 18 सदस्य देशों की अगुवाई करते हुए ट्रंप से इस प्रस्तावित शुल्क को रद्द करने की मांग की। उसके  प्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह के शुल्क से नियम आधारित वैश्विक व्यापार प्रणाली प्रभावित होगी।
 
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस्पात के आयात पर 25 प्रतिशत तथा एल्युमीनियम आयात पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाने का प्रस्ताव किया है। (भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धोनी और कस्टर्न नहीं चाहते थे विराट कोहली हों टीम इंडिया में शामिल