Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चीन ने ताइवान जलडमरूमध्य से अमेरिकी जहाजों के गुजरने पर जताया विरोध

Advertiesment
हमें फॉलो करें चीन ने ताइवान जलडमरूमध्य से अमेरिकी जहाजों के गुजरने पर जताया विरोध
, शनिवार, 28 अगस्त 2021 (16:53 IST)
बीजिंग। चीन के रक्षा मंत्रालय ने चीन और ताइवान के बीच समुद्री क्षेत्र से अमेरिका के एक नौसैन्य युद्धक और तटरक्षक बल के पोत के गुजरने का शनिवार को विरोध किया। चीन, ताइवान पर अपना हक जताता है। मंत्रालय की वेबसाइट पर पोस्ट एक बयान में इस कदम को उकसावे वाला बताया गया। बयान में कहा गया कि यह दिखाता है कि अमेरिका 160 किलोमीटर तक फैले ताइवान जलडमरूमध्य में शांति, स्थिरता एवं सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

 
बयान में कहा गया है कि हम इसका कड़ा विरोध और कड़ी निंदा करते हैं। अमेरिकी नौसेना ने कहा कि यूएसएस किड निर्देशित मिसाइल विध्वंसक एवं तटरक्षक बल का पोत मुनरो शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र से गुजरा। ऐसे अभ्यास चीन को चेतावनी के तौर पर देखे जाते हैं जिसने हाल में ताइवान के समीप अभ्यास किए थे और इस द्वीप को अपने नियंत्रण में लेने के लिए जरूरत पड़ने पर बल प्रयोग से इंकार नहीं किया था। अमेरिकी नौसेना के जापान आधारित 7वें बेड़े ने एक बयान में कहा कि पोतों का ताइवान जलडमरूमध्य से कानूनी रूप से गुजरना मुक्त एवं खुले हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता को दिखाता है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तालिबान के साथ JeM रच रहा है भारत में आतंक फैलाने की साजिश, मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार भारतीय सेना