Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चीन ने दिया हाफिज सईद के बेटे का साथ, रोका वैश्विक आतंकवादी घोषित करने का भारत का प्रस्ताव

हमें फॉलो करें चीन ने दिया हाफिज सईद के बेटे का साथ, रोका वैश्विक आतंकवादी घोषित करने का भारत का प्रस्ताव
, गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022 (08:08 IST)
संयुक्त राष्ट्र। चीन ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद के बेटे हाफिज तलाह सईद को काली सूची में डालने के भारत और अमेरिका के प्रस्ताव को बुधवार को संयुक्त राष्ट्र में बाधित किया। 2 दिन में चीन का यह इस तरह का दूसरा कदम है।
हाफिज तलाह सईद (46) आतंकवादी समूह लश्कर का एक अहम नेता और 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बेटा है। इस साल अप्रैल में उसे भारत सरकार ने आतंकवादी घोषित किया था।
 
बताया जा रहा है कि चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 अल कायदा प्रतिबंध समिति के तहत प्रस्ताव को बाधित किया।
 
दो दिन में यह दूसरी बार है, जब बीजिंग ने पाकिस्तानी आतंकवादी को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने की भारत और अमेरिकी की कोशिश में अड़ंगा डाला है।
 
चीन ने इससे पहले मंगलवार को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी शाहिद महमूद को वैश्विक आतंकवादी की सूची में शामिल कराने के भारत और अमेरिका के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र में बाधित कर दिया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूक्रेनी सेना को बढ़ते देख पुतिन ने लगाया मार्शल लॉ