Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चीन की मानवरहित पनडुब्बी ने बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Advertiesment
हमें फॉलो करें International news
, मंगलवार, 23 अगस्त 2016 (20:26 IST)
बीजिंग। चीन की मानवरहित पनडुब्बी ने दुनिया के सबसे गहरे सागर तल में 10767 मीटर की गहराई में गोता लगाकर देश के लिए एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इस कदम से चीन खनिज और अन्य प्राकृतिक संसाधनों की सागर तल में तलाश करने में सक्षम हो सकेगा।

चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज ने बताया कि हैदोउ..1 ने पश्चिम प्रशांत महासागर के मारियाना गर्त में यह रिकॉर्ड बनाया है। यह दुनिया का सबसे गहरा महासागरीय क्षेत्र है। 22 जून से 12 अगस्त के बीच एक वैज्ञानिक अभियान के दौरान यह किया गया।
 
यात्रा के दौरान पनडुब्बी ने 8000 मीटर से अधिक गहराई में एक बार, 9000 मीटर से अधिक दो बार और 10000 मीटर से अधिक दो बार गोता लगाया।
 
इस तरह जापान और अमेरिका के बाद अब चीन भी 10000 मीटर से अधिक गहराई में पनडुब्बी को पहुंचाने में सक्षम हो गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिका पहली बार देखेगा टी-20 का जलवा, भिड़ेंगे भारत-वेस्टइंडीज