Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चीन ने ताइवान की ओर भेजे 71 लड़ाकू विमान, 7 जहाज भी शामिल, तनाव बढ़ा

Advertiesment
हमें फॉलो करें चीन ने ताइवान की ओर भेजे 71 लड़ाकू विमान, 7 जहाज भी शामिल, तनाव बढ़ा
, सोमवार, 26 दिसंबर 2022 (10:23 IST)
एक तरफ चीन में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है वहीं, दूसरी तरफ अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। चीन की सेना ने पिछले 24 घंटों में ताइवान की ओर 71 विमानों और सात जहाजों को बल प्रदर्शन के लिए भेजा है। यह जानकारी ताइवान के रक्षा मंत्रालय द्वारा दी गई है। चीन ने ताइवान की ओर जो विमान भेजे उनमें 18 जे-16 लड़ाकू विमान, 11 जे-1 लड़ाकू विमान, छह एसयू-30 लड़ाकू विमान और ड्रोन शामिल थे।

चीन द्वारा शनिवार को पारित अमेरिकी वार्षिक रक्षा व्यय बिल में ताइवान से संबंधित प्रावधानों पर गुस्सा व्यक्त करने के बाद यह कदम उठाया गया है। स्व-शासित ताइवान पर चीन का सैन्य उत्पीड़न कोई नई बात नहीं है। चीन ताइवान पर अपना दावा करता है। वह बताता है कि यह उसका अपना क्षेत्र है।

ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रविवार सुबह 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे के बीच, चीनी विमानों में से 47 ने ताइवान जलडमरूमध्य में एक अनौपचारिक सीमा जिसे दोनों पक्षों ने एक बार मौन रूप से स्वीकार कर लिया था के मध्य को पार किया।
edited by navinrangiyal/ Bhasha

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर टेका माथा, कांग्रेस नेता ने बताया जासूस