Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चीन करेगा मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण

Advertiesment
हमें फॉलो करें China
बीजिंग , रविवार, 16 अक्टूबर 2016 (10:54 IST)
बीजिंग। चीन ने 2022 तक अंतरिक्ष में मनुष्यों के रहने योग्य केंद्र (स्पेस स्टेशन) का निर्माण करने की अपनी महत्वाकांक्षी योजना के तहत 2 अंतरिक्ष यात्रियों के साथ सोमवार को शेनजू 11 अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण करेगा।
 
चीन की सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने अंतरिक्ष कार्यक्रम के अधिकारी वु पिंग के हवाले से बताया कि अंतरिक्ष में जाने वाले दोनों वैज्ञानिक पूरी तरह स्वस्थ और अच्छी हालत में हैं, प्रक्षेपण से पहले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
 
यह अंतरिक्ष यान स्थानीय समय के अनुसार सुबह 7.30 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजे) तिआंगोंग-2 अंतरिक्ष प्रयोगशाला के लिए उड़ान भरेगा, जहां अंतरिक्ष वैज्ञानिक लगभग 1 महीने तक रहकर अंतरिक्ष में रहने और ईंधन भरने के लिए जरूरी प्रक्रियाओं और प्रणालियों का परीक्षण करेंगे। साथ ही वैज्ञानिक प्रयोगों को भी अंजाम देंगे। चीन ने पिछले माह अपनी दूसरी प्रयोगात्मक अंतरिक्ष प्रयोगशाला तिआंगोंग-2 का प्रक्षेपण किया था।
 
गौरतलब है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने देश को एक अंतरिक्ष शक्ति के रूप में स्थापित करने का आह्वान किया है। इसी के मद्देनजर चीन ने अपने नागरिक उद्देश्यों के लिए उपग्रह निरोधी मिसाइल प्रणाली का भी परीक्षण किया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाक ने नियंत्रण रेखा पर किया संघर्षविराम का उल्लंघन