Publish Date: Wed, 08 Aug 2018 (23:58 IST)
Updated Date: Thu, 09 Aug 2018 (00:01 IST)
बीजिंग। चीन ने करीब 16 अरब डॉलर के अतिरिक्त अमेरिकी उत्पादों पर बुधवार को जवाबी शुल्क लगा दिया। इससे विश्व की दो शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं का व्यापार युद्ध और गहरा गया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने इससे पहले कहा था कि वह चीन के 16 अरब डॉलर के अतिरिक्त आयात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। चीन ने इसी का जवाब दिया है।
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि नये शुल्क 23 अगस्त से प्रभावी होंगे। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Wed, 08 Aug 2018 (23:58 IST)
Updated Date: Thu, 09 Aug 2018 (00:01 IST)