Publish Date: Wed, 17 May 2017 (09:41 IST)
Updated Date: Wed, 17 May 2017 (09:45 IST)
ब्रासीलिया। ब्राजील की पुलिस ने कहा है कि उसने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो वजन बढ़ाने के लिए चीन से आयातित मछली में जल और रसायन का मिश्रण करता था। यह मछली सामान्य मछली की तुलना में मोटी होती थी और इसे बेचने पर अधिक कीमत मिलती थी।
पुलिस ने एक बयान में कहा कि सैंटा कैटेरीना में कृषि मंत्रालय के जांचकर्ताओं ने पाया कि स्थानीय कारोबारी मिलावटी पैलॉक, हेक और मछलियों की अन्य आयातित प्रजातियां बेच रहे हैं।
बयान में कहा गया कि मछली को पानी और अन्य रासायनिक चीजों का टीका लगाया गया था। इससे अन्य चीजों के साथ-साथ इनकी कीमत भी बढ़ जाती थी। भ्रष्ट कृषि निरीक्षक इन मछलियों को सामान्य नियंत्रणों से बचकर निकल जाने में मदद करते थे। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Wed, 17 May 2017 (09:41 IST)
Updated Date: Wed, 17 May 2017 (09:45 IST)