Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान में रहस्यपूर्ण तरीके से लापता हुए 24 ईसाई युवक

Advertiesment
हमें फॉलो करें पाकिस्तान में रहस्यपूर्ण तरीके से लापता हुए 24 ईसाई युवक
, शनिवार, 19 मई 2018 (10:24 IST)
कराची। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय के नेताओं ने आरोप लगाया है कि 30 मार्च के बाद से अब तक नकाबपोश सुरक्षा अधिकारी उनके समुदाय के 24 युवकों को कराची के निकट से उठा ले गए हैं।
 
 
इन ईसाई नेताओं ने शुक्रवार को कराची इंस्पेक्टर जनरल ईस्ट कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इन नेताओं ने कहा कि लापता युवकों के परिवारवालों का आरोप है कि युवकों के लापता होने का सिलसिला 30 मार्च से शुरू हुआ है, इस दिन छह युवकों को उठा लिया गया था।
 
 
उन्होंने पुलिस अधिकारियों को बताया कि योहानाबाद में रहने वाले प्रभावित ईसाई परिवारों ने दावा किया है कि 15 अप्रैल को चार युवकों को गिरफ्तार किया गया था, आठ मई से 14 युवक लापता है।
 
 
यहां के निवासियों के अनुसार सुरक्षा बल प्रतीत होने वाले अधिकारी रात में मास्क पहनकर आते हैं। उनके कार में लाइसेंस प्लेट नहीं होता है। वह दरवाजों पर दस्तक देते हैं और घरों में घुस आते हैं।
 
 
प्रभावित परिवारों ने दावा किया है कि जिन 14 युवकों को 8 मई को गिरफ्तार किया गया था, वह अब भी लापता हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ग्रेड बदलने के लिए कंप्यूटर हैक करने वाला भारतीय मूल का छात्र दोषी करार