Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Nobel Prize 2023 : क्लाउडिया गोल्डिन को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

हमें फॉलो करें Nobel Prize 2023 : क्लाउडिया गोल्डिन को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार
, सोमवार, 9 अक्टूबर 2023 (23:02 IST)
Nobel Prize in Economy 2023 : अमेरिका की क्लाउडिया गोल्डिन (Claudia Goldin) को सोमवार को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) दिया गया है। हार्वर्ड विश्वविद्यालय की प्रोफेसर गोल्डिन को श्रम बाजार में महिलाओं पर उनके शोध के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। नोबेल कमेटी ने लेबर मार्केट में गोल्डिन की रिसर्च को बेहतरीन माना है।

खबरों के अनुसार, अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में दिए जाने वाले नोबेल प्राइज में एक और नाम जुड़ चुका है। इस बार अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार हार्वर्ड विश्वविद्यालय की प्रोफेसर क्लाउडिया गोल्डिन को दिया गया है। अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिए दाने वाले स्वेरिजेस रिक्सबैंक पुरस्कार के विजेता को 10 मिलियन स्वीडिश क्रोना यानी करीब 9 लाख 7 हजार डॉलर दिए जाते हैं।

'द नोबल प्राइज' ने अपने अधिकारिक ट्विटर/ एक्‍स हैंडल पर लिखा, रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने महिलाओं के श्रम बाजार के परिणामों के बारे में हमारी समझ को उन्नत करने के लिए क्लाउडिया गोल्डिन को अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान के क्षेत्र में स्वेरिगेस रिक्सबैंक पुरस्कार 2023 देने का निर्णय लिया है।


नोबेल कमेटी ने लेबर मार्केट में गोल्डिन की रिसर्च को बेहतरीन माना है। लेबर मार्केट रिसर्च में महिलाओं के साथ हो रहे पक्षपात और उनकी कमाई को लेकर गोल्डिन ने रिसर्च किया है। उन्होंने 200 साल के आंकड़ों की स्टडी कर ये रिपोर्ट तैयार की है। साल 2022 में अर्थशास्त्र का नोबेल बैंकिंग सेक्टर के 3 एक्सपर्ट अर्थशास्त्री बेन बेर्नाक, डगलस डायमंड और फिलिप डिविग को दिया गया था। फोटो सौजन्‍य : टि्वटर/एक्स
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कांग्रेस का वादा, 2024 में सत्ता मिली तो जाति जनगणना करवाएंगे, आरक्षण बढ़ाएंगे