Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चीन में Corona virus ने ली 361 लोगों की जान, सेना को सौंपा गया अस्पताल

हमें फॉलो करें चीन में Corona virus ने ली 361 लोगों की जान, सेना को सौंपा गया अस्पताल
, सोमवार, 3 फ़रवरी 2020 (08:55 IST)
बीजिंग। चीन के वुहान से फैल रहे कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। खबरों के अनुसार इस वायरस के कारण 361 लोगों की मौत हो गई है। 14 हजार से ज्यादा लोग इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के शिकार हैं। चीन की सेना को उस अस्पताल की जिम्मेदारी सौंप दी गई जिसे विशेष रूप से कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों का उपचार करने के लिए बनाया गया है।
 
लगभग 1,400 सैन्य चिकित्सक एक हजार बिस्तरों वाले ‘फायर गॉड माउंटेन’ नामक अस्पताल में विषाणु से संक्रमित लोगों का इलाज करेंगे।
webdunia
खबरों के अनुसार अस्पताल का निर्माण शुरू होने के 10 दिन बाद ही सोमवार को मरीज आने शुरू हो जाएंगे। यह अस्पताल उन 2 अस्थायी अस्पतालों में से एक है जिन्हें वुहान के अस्पतालों में मरीजों बढ़ती संख्या को देखते हुए बनाया गया है।
 
कैसे फैला वायरस : अभी तक 2019 novel कोरोना वायरस के फैलने के कारण का पता नहीं लगा है। यह वायरस का बड़ा ग्रुप है, जिसमें कुछ मरीजों इससे बीमार हो रहे हैं वहीं कुछ जानवरों में भी फैल रहे हैं। बताया जा रहा है कि चीन के हुवेई प्रांत के वुहान शहर में इसके फैलने का बड़ा कारण यह था कि उन लोगों का कही न कहीं सी-फूड और जानवरों के बाजार से संबंध था। बताया जा रहा है कि जानवरों से इसका संक्रमण इंसानों में आया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महात्मा गांधी की आजादी की लड़ाई एक ड्रामा, BJP सांसद अनंत हेगड़े के बिगड़े बोले