Publish Date: Tue, 14 Mar 2017 (16:25 IST)
Updated Date: Tue, 14 Mar 2017 (18:07 IST)
टोक्यो। इंस्टाग्राम पर इन दिनों एक जापानी दम्पति छाए हुए हैं। इनके बारे में खास बात यह है कि 37 वर्ष पहले इनका विवाह हुआ था और तब से ये मैचिंग कपड़े ही पहन रहे हैं। इंस्टाग्राम पर भी अपलोड हो चुकी इन तस्वीरों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
आज के जमाने में छोटी-छोटी बातों को लेकर जीवनसाथी से मतभेद होना आम बात है। यह मतभेद कभी विचारों को लेकर या कभी अन्य कारणों से होता है। लेकिन 60 वर्षीय बुजुर्ग दंपत्ति के बारे में हम ऐसा नहीं कह सकते। कम से कम कपड़ों के मामलों में ये कपल शादी के बाद से ही हमेशा ही एक दूसरे की मैचिंग का ख्याल रखता आया है।
इस कारण अपनी मैचिंग ड्रेस के कारण ये लोग हर जगह आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। इनकी तस्वीरें बड़ी संख्या में इंस्टाग्राम पर अपलोड हैं और ये लोगों को काफी पसंद भी आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर इनके 80 हजार से भी ज्यादा फॉलोवर हैं। 60 वर्षीय ये बुजुर्ग दंपत्ति आज भी फैशन के मामले में जवानों को भी पछाड़ देते हैं।