Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पिता ने घर में लगाई आग, पांच बच्चों की मौत

Advertiesment
crime news
टोक्यो। जापान में एक दर्दनाक घटना में एक पिता ने अपने घर में आग लगा दी जिसमें पांच बच्चों और एक महिला की मौत हो गई।
 
जिजी प्रेस की खबर के मुताबिक पुलिस ने टोक्यो से करीब 100 किलोमीटर उत्तर में हिताची शहर के एक अपार्टमेंट में आज तड़के आग पर काबू पाने के बाद वहां से पांच शव बरामद किए। एक बच्चा गंभीर हालत में पाया गया और उसने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, बच्चों की उम्र तीन से 11 वर्ष के बीच थी।
 
जिजी प्रेस ने पुलिस सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि लगभग 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने अधिकारियों को बताया कि उसने आग लगाई थी। वह इन पांच बच्चों का पिता बताया जा रहा है। (भाषा) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जीएसटी पर आज बड़ी बैठक, सरकार दे सकती है राहत