Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

घर में मिले हड्डियों के 3,787 टुकड़े, 17 लोगों की हत्या की आशंका

Advertiesment
हमें फॉलो करें घर में मिले हड्डियों के 3,787 टुकड़े, 17 लोगों की हत्या की आशंका
, रविवार, 13 जून 2021 (10:11 IST)
मेक्सिको सिटी। एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में एक घर की खुदाई कर रहे जांचकर्ताओं को अब तक हड्डियों के 3,787 टुकड़े मिले हैं और ये हड्डियां 17 अलग-अलग लोगों की प्रतीत हो रही हैं। मेक्सिको सिटी के बाहरी इलाके में स्थि‍त यह घर 72 वर्षीय बुजुर्ग का है। 
 
मेक्सिको के अभियोजकों का कहना है कि यह खुदाई यहीं समाप्त नहीं होगी। खुदाई का काम 17 मई से चल रहा है और जांचकर्ताओं ने  घर के फर्श को खोद डाला है। अब उनकी योजना इस दायरे को आगे बढ़ाने की है। कबाड़ से भरे इस घर में ऐसे लोगों के पहचान पत्र और अन्य सामान मिले हैं जो वर्षों पहले लापता हो गए थे। ये साक्ष्य इस बात का इशारा करते हैं कि हत्या के तार वर्षों पहले के हैं।
 
अभियोजन कार्यालय ने शनिवार को एक बयान जारी करके कहा, 'हड्डियों के टुकडों का बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक की बेहद सावधानी से सफाई करना, इस बात की पहचान करना कि ये शरीर के किस भाग के हैं आदि शामिल है और इसके जरिए यह पता लगाया जाएगा कि ये कितने लोगों की हड्डियां हैं। बयान के अनुसार अब तक पाए गए हड्डियों के टुकड़े 17 लोगों के प्रतीत होते हैं।'
 
घर के मालिक बुजुर्ग के खिलाफ 34 वर्षीय एक महिला की हत्या के मामले में मुकदमा चल रहा है। उसे को तब पकड़ा गया जब एक पुलिस कमांडर ने अपनी पत्नी के लापता होने के बाद उस पर संदेह व्यक्त किया।
 
बुजुर्ग पुलिस कमांडर की पत्नी को व्यक्तिगत तौर पर जानता था और उसे कमांडर की पत्नी को खरीदारी के लिए साथ ले जाना था। उस दिन महिला घर नहीं लौटी, जिसके बाद पुलिस कमांडर ने अपनी पत्नी के लापता होने में व्यक्ति का हाथ होने का आरोप लगाया। जांच में भी पाया गया कि सीसीटीवी कैमरे में महिला व्यक्ति के घर में जाती तो दिखाई देती है लेकिन वापस आती हुई नहीं दिख रही। बाद में महिला का सामान संदिग्ध के घर से बरामद किया गया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live Updates : 24 घंटों में 80,834 नए कोरोना संक्रमित, 3303 की मौत