Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कुछ घंटे पहले ही हाथ में पिस्टल लेकर बोली थीं रेसलर- 'मैं अकेली हूं', अब उनके फ्लैट में मिला उनका शव

Advertiesment
हमें फॉलो करें कुछ घंटे पहले ही हाथ में पिस्टल लेकर बोली थीं रेसलर- 'मैं अकेली हूं', अब उनके फ्लैट में मिला उनका शव
, रविवार, 5 सितम्बर 2021 (16:45 IST)
डैफनी अनगर ने एक इंस्‍टाग्राम वीड‍ियो भी डाला था, जिसमें वो खुदकुशी के बारे में बात कर रही थीं।
अमेरिकन महिला पहलवान डैफिनी अनगर के 24 घंटे पहले हाथ में पिस्टल लेकर वीडियो शूट किया था और अगले दिन उनका बेजान शरीर उनके फ्लैट पर मिला।

अमेरिकी रेसलर डैफनी अनगर की मौत की खबर ने सभी को चौंका दिया है। करीब 24 घंटे पहले ही उन्होंने अपने अक‍ेलेपन की बात करते हुए एक वीडियो सोशल मीड‍िया में शेयर किया था। अब उनका शव उनके फ्लैट में मिला है। 46 साल के रेसलर की ऐसी मौत सवालों के घेरे में है।

डैफिनी ने जो वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वे पिस्टल के साथ पोज देते हुए खुदकुशी की बातें कर रही थीं। उन्होंने ये भी बताया था कि वो कितनी अकेली हैं। डैफिनी कमाल की रेसलर थीं। 46 साल की डैफनी को ‘Scream Queen’ के नाम से भी जाना जाता था। उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच अब पुलिस कर रही है। फिलहाल इसे आत्महत्या ही माना जा रहा है।

‘The Sun’ की रिपोर्ट के मुताबिक डैफनी अनगर ने कुछ वक्त पहले ही खुद को रेसलिंग से अलग कर लिया था। उन्होंने इससे जुड़ा एक वीडियो पोस्‍ट किया था। इस वीडियो में डैफिनी उदास नज़र आ रही थीं और हाथ में पिस्टल लिए हुए थीं।

उन्होंने पिस्टल के साथ पोज़ देते हुए खुदकुशी से जुड़ी बातें की थीं। ऐसे में उनकी मौत को सुसाइड माना जा रहा है। डैफनी की दोस्त Lexie Fyfe ने गुरुवार को उनके निधन की खबर दी थी। उन्होंने ट्वीट के ज़रिये लिखा था – ‘डैफनी अनगर अब हमारे बीच नहीं हैं। वह हमें छोड़कर चली गई हैं, इस दुख की घड़ी में उनके परिवार की गोपनीयता का ध्यान रखें’।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंग्लैंड में टीम इंडिया को बड़ा झटका, कोच रवि शास्त्री समेत 4 आइसोलेट