Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मॉरीशस में मिले विमान के पंख के टुकड़े एमएच-370 के

हमें फॉलो करें मॉरीशस में मिले विमान के पंख के टुकड़े एमएच-370 के
कुआलालंपुर , शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2016 (15:37 IST)
कुआलालंपुर। हिन्द महासागर में मॉरीशस द्वीप पर मिले विमान के पंख के टुकड़े की पहचान लापता मलेशिया एयरलाइंस के विमान उड़ान संख्या 370 के पंख के रूप में हुई है। मलेशिया एवं ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
पंख के फ्लैप का टुकड़ा मई में मिला था और इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई परिवहन सुरक्षा ब्यूरो के विशेषज्ञों ने इसका विश्लेषण किया। ऑस्ट्रेलियाई परिवहन सुरक्षा ब्यूरो ऑस्ट्रेलिया के पश्चिम तट के निकट महासागर के दूरस्थ क्षेत्र में विमान की तलाश का नेतृत्व कर रहा है।
 
एजेंसी ने एक बयान में कहा कि जांचकर्ताओं ने पाया कि मलबे में मिला पंख लापता बोइंग-777 का हिस्सा है। मलेशिया के परिवहन मंत्री लियोन तियोंग लाई ने भी इस बात की पुष्टि की है।
 
मलेशिया के कुआलालंपुर से 8 मार्च 2014 को बीजिंग जा रहा विमान लापता हो गया था जिसमें 239 लोग सवार थे। इसके बाद से हिन्द महासागर की तटरेखाओं पर इस विमान के मलबे के कई टुकड़े बहकर आ चुके हैं।
 
अभी तक मलबे से मिली कोई भी वस्तु यह पता करने में मदद नहीं कर पाई है कि मुख्य मलबा जल के भीतर कहां स्थित है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्रांड पाकिस्तान की पहचान वैश्विक आतंकवाद के साथ : जेटली