Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लोकतंत्र खतरे में, नफरती भाषण बढ़ रहे हैं : UN

हमें फॉलो करें Guterres
, मंगलवार, 19 सितम्बर 2023 (23:29 IST)
78th session of United Nations General Assembly: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भारत में जी20 नेताओं को दिए गए अपने संदेश को याद करते हुए मंगलवार को कहा कि मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिए ‘वैश्विक समझौते’ करने का समय आ गया है।
 
उन्होंने यहां राष्ट्राध्यक्षों और सरकार के प्रमुखों से कहा कि दुनिया को मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिए खेल कौशल की नहीं बल्कि नेतृत्व कौशल की जरूरत है।
 
गुतारेस ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 78वें सत्र में अपने संबोधन में विश्व नेताओं से कहा कि देशों के बीच विभाजन गहरा हो रहा है। लोकतंत्र खतरे में है। अधिनायकवाद बढ़ रहा है। असमानताएं बढ़ रही हैं और नफरत फैलाने वाले भाषण बढ़ रहे हैं।
 
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि हमारी दुनिया को नेतृत्व की जरूरत है, ना कि खेल कौशल और गतिरोध की। जैसा कि मैंने जी20 के नेताओं से कहा कि यह वैश्विक समझौते का समय है। राजनीति एक समझौता है। कूटनीति एक समझौता है। प्रभावी नेतृत्व एक समझौता है। संरा प्रमुख इसके पहले नई दिल्ली जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे।
 
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दुनिया के सामान्य हित और शांति तथा समृद्धि के साझा भविष्य के निर्माण में समझौता करना नेताओं की विशेष जिम्मेदारी है। (भाषा)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दलील, महिलाओं की तरह पुरुष भी नर्स के रूप में कर सकते हैं काम