Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिनेश गुणवर्धने होंगे श्रीलंका के नए पीएम, राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने दिलाई शपथ

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिनेश गुणवर्धने होंगे श्रीलंका के नए पीएम, राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने दिलाई शपथ
, शुक्रवार, 22 जुलाई 2022 (11:32 IST)
कोलंबो। वरिष्ठ नेता दिनेश गुणवर्धने को शुक्रवार को श्रीलंका का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। श्रीलंका के नए राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई। गुणवर्धने को अप्रैल में पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के कार्यकाल के दौरान गृहमंत्री बनाया गया था। वे विदेशमंत्री और शिक्षामंत्री के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
 
विक्रमसिंघे के राष्ट्रपति बनने के बाद प्रधानमंत्री पद खाली हो गया था। 6 बार प्रधानमंत्री रह चुके विक्रमसिंघे ने गुरुवार को देश के 8वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण की थी। उन्होंने देश के सामने आ रहे अभूतपूर्व आर्थिक संकट को दूर करने के लिए सभी दलों से मिलकर काम करने का आह्वान किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चीन में सड़कों पर क्यों उतरे सेना के टैंक, बैंक के एक फैसले के चलते बने 'तियानमेन' जैसे हालात