Publish Date: Wed, 08 Mar 2017 (15:06 IST)
Updated Date: Wed, 08 Mar 2017 (16:09 IST)
बर्मिंघम। दुनिया में ऐसे बहुत से अनोखे रेस्टोरेंट्स हैं जो अपनी किसी खासियत के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। लोग भी ऐसे ही रेस्टोरेंट में जाना पसंद करते हैं जो कुछ खास हों। इसलिए ऐसे बहुत से रेस्टोरेंट हैं जो अलग-अलग थीम पर बने हुए हैं। हम आपको एक ऐसे ही अनोखे रेस्टोरेंट के बारे में बता रहे हैं जहां डिनर करने के लिए एक अनोखा ऑफर दिया जाता है और यहां आप एक शव के सामने डिनर करते हैं।
यूके की एनाटोमी लैब लाइव ने ग्राहकों को अपने यहां डिनर करने के लिए एक अनोखे ऑफर की शुरुआत की है। यहां खाने के लिए हर तरह की डिशेज होती हैं, इसके साथ ही आप वाइन का मजा भी ले सकते हैं। इस रेस्टोरेंट की खासियत यह है कि यहां लोग आम डिनर नहीं बल्कि लाशों के बीच डिनर करते हैं। डिनर के समय में ही यहां लाशों को काटा जाता है। ऐसे में मजबूत दिल के लोग ही यहां डिनर कर सकते हैं।
ये बॉडीज प्लास्टिक से बनी होती हैं और इसमें सुअर के बॉडी पार्ट्स भरे होते हैं। लेकिन ऐसे माहौल में डिनर करना वाकई बड़ी हिम्मत की बात होती है। लेकिन इस दुनिया में हिम्मती लोगों की कमी नहीं है इसलिए यहां आने वाले ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। लोग यहां डिनर करने के लिए पहले से ही टेबल बुक करवाते हैं।