Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तालिबान लड़ाके का बंदूकें उठाकर डिस्को डांस, वीडियो हुआ वायरल

Advertiesment
हमें फॉलो करें taliban fighter
, बुधवार, 22 दिसंबर 2021 (15:05 IST)
अफगानिस्तान पर जबसे तालिबान का नियंत्रण हुआ था तो कई खतरनाक वीडियोज सामने आए थे। रोज ही सोशल मीडिया पर अफगानिस्तान ट्रेंड करता था। कहीं कोई बंदूकें लेकर जिम में चला गया, कहीं कोई पार्क में बंदूकें थामे झूले रहा रहा था, तो कहीं प्लेन से लोगों का गिरते हुए दर्दनाक वीडियो सामने आया।

 
पूरी दुनिया इन वीडियोज को देखकर हैरान व परेशान थी कि भई ये तालिबानी लड़ाके किस-किस तरह की हरकतें कर रहे हैं? अब एक और वीडियो आया है जिसमें भी तालिबानी लड़ाका डांस करते हुए दिख रहा है। वो भी हाथ में दो-दो बंदूकें उठाकर।
 
इस वीडियो में कई लोग आसपास बैठे दिखते हैं। एक तालिबानी लड़का हाथ में एक बंदूक ले और दूसरी बंदूक कंधे पर टांगे डांस कर रहा है। वो अफगानिस्तान का पारंपरिक डांस कर रहा है। वो झूमकर नाचे जा रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत ने ओडिशा तट से 'प्रलय' मिसाइल का किया सफल परीक्षण