Publish Date: Wed, 12 Oct 2022 (10:53 IST)
Updated Date: Wed, 12 Oct 2022 (11:02 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका में इस वर्ष दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन 24 अक्टूबर को व्हाइट हाउस में दीपावली मनाएंगे, जबकि उनके पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप की अपने फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो रिज़ॉर्ट में 21 अक्टूबर को यह त्योहार मनाने की योजना है। ट्रंप की टीम इस दौरान आतिशबाजी की भी तैयारी कर रही है।
बाइडन की भारतीय अमेरिकी समुदाय के प्रतिष्ठित सदस्यों और उनके प्रशासन के सदस्यों के साथ दीपावली मनाने की योजना है। प्रथम महिला जिल बाइडन भी 24 अक्टूबर को व्हाइट हाउस में होने वाले इस उत्सव में शामिल होंगी।
इस बीच, रिपब्लिकन हिंदू गठबंधन (आरएचसी) ने मंगलवार को घोषणा की कि ट्रंप अपनी पार्टी के सदस्यों और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के नेताओं के साथ 21 अक्टूबर को अपने मार-ए-लागो रिज़ॉर्ट में दीपावली मनाएंगे।
आरएचसी के शलभ कुमार ने बताया कि चार घंटे तक इस पर चर्चा की गई। ट्रंप की टीम आतिशबाजी करने की योजना भी बना रही है।
Edited by : Nrapendra Gupta