Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शर्मनाक! प्रेग्नेंट महिला के मुंह में डॉक्टर ने डाला प्राइवेट पार्ट, कैमरे में कैद हुई हरकत

हमें फॉलो करें शर्मनाक! प्रेग्नेंट महिला के मुंह में डॉक्टर ने डाला प्राइवेट पार्ट, कैमरे में कैद हुई हरकत
, शनिवार, 25 फ़रवरी 2023 (15:32 IST)
रियो डी जेनेरियो। डॉक्टर को यूं तो भगवान का रूप माना जाता है, लेकिन रियो डी जेनेरियो में डॉक्टर की हरकत ने उसे 'शैतान' बना दिया। दरअसल, इस डॉक्टर की ऐसी हरकत कैमरे में कैद हुई है जिससे पूरी डॉक्टर बिरादरी का ही सिर शर्म से झुक जाएगा, क्योंकि इस डॉक्टर ने बहुत ही शर्मनाक हरकत की है।
 
39 वर्षीय डॉ. जियोवन्नी क्विंटेला कैमरे में ऑपरेशन थिएटर में अर्द्ध-बेहोश एक महिला के मुंह में अपना प्राइवेट पार्ट प्रविष्ट कराते हुए दिखाई दे रहा है। 'डेली मेल' की रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर को बलात्कार के संदेह में गिरफ्तार कर लिया है।
 
यह मामला रियो डी जेनेरियो के अस्पताल दा मुल्हेर का है, जहां इस डॉक्टर ने इस शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि यह डॉक्टर 2 अन्य महिलाओं के साथ भी इसी तरह की हरकत कर चुका है। 2 महीने पहले ही इस डॉक्टर ने एनेस्थीसिया में अपना चिकित्सा प्रशिक्षण पूरा किया था।
 
महिला के पति को इस बात की कोई खबर नहीं थी। उसे अपने नवजात बच्चे को देखे बिना कमरे से बाहर जाने के लिए कहा गया था। हालांकि उसकी गिरफ्तारी के बाद टेलीविजन पर डॉक्टर को पहचानने के बाद ही उसे पता चला कि उसकी पत्नी के साथ क्या हुआ था?
 
इस मामले की जांच अधिकारी बारबरा लोम्बा ने कहा कि मैंने ऐसा कभी नहीं देखा। दूसरी ओर पीड़िता ने अपने परिवार को बताया कि उसे लगा कि हमले के समय उसे 'मतिभ्रम' हो रहा है। यही कारण था वह कुछ समझ नहीं पाई।
 
अस्पताल के कर्मचारी मरीजों को दी जा रहीं दवाओं की मात्रा के बारे में चिंतित थे इसलिए यह देखने के लिए कि वह डॉक्टर क्या कर रहा था, एक गुप्त कैमरा लगा दिया गया। इसी चलते इस डॉक्टर की हरकत कैमरे में कैद हो गई और वह पकड़ा गया।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिहार में अमित शाह का ऐलान, नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे बंद