Publish Date: Sat, 27 Dec 2014 (14:31 IST)
Updated Date: Sat, 27 Dec 2014 (14:36 IST)
अपने पुराने कुत्ते को आप नए करतब सिखाने की गलतियां ना करें और अपनी हिफाजत करने के बारे में भी कुछ सीख लें। व्योमिंग के एक अस्पताल में एक आदमी स्वास्थ्य लाभ ले रहा क्योंकि उसके कुत्ते ने धोखे से उसे गोली मार दी थी।
गुरुवार को जॉन्सन काउंटी शेरिफ स्टीव कोजिसेक ने इस बात की पुष्टि की कि 46 वर्षीय रिचर्ड एल. फिप्स को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संयोग से कुत्ते ने उनके पिकअप ट्रक में रखी, लोडिड राइफल पर पैर रख दिया जिससे गोली चल गई।
बिग हॉर्न माउंटेन रेडियो के अनुसार फिप्स अपने ट्रक से स्नो चेन्स को हटा रहे थे कि उनकी बाईं बांह में गोली लग गई। राइफल भरी हुई थी और कुत्ता इसके ऊपर चढ़ गया। या तो इसका बंदूक के स्विच पर पैर पड़ गया या फिर इससे ऐसा हो गया, जिससे कि गोली चल गई थी। फिप्स को तुरंत ही शेरिडन मेमोरियल हॉस्पिटल वाया एम्बुलेंस ले जाया गया। विग हॉर्न माउंटेन रेडियो के अनुसार उनकी चोट ऐसी नहीं थी कि जिससे जीवन का संकट पैदा हो।
इस मामले में कोजीसेक का कहना था कि अगर गन लोडेड नहीं होती तो किसी भी प्रकार की दुर्घटना को आसानी से टाला जा सकता था। वे मानते हैं कि एक ट्रक में भरी हुई राइफल ले जाना उचित नहीं था। पिछले 42 वर्षों से कानून प्रवर्तन में शेरिफ का काम करने वाले कोजीसेक का कहना था कि उनके सामने कभी ऐसा मामला नहीं आय जा था जिसके अंतर्गत एक आदमी को कुत्ते ने गोली मार दी हो। हालांकि ऐसा एक माम ला फ्लोरिडा में हो चुका है।