Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिलेरी की जीत से आईएसआईएस का प्रसार होगा : ट्रंप

Advertiesment
हमें फॉलो करें Donald Trump
वॉशिंगटन , शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 (12:03 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी की जीत का अर्थ ओबामा के 4 और साल होंगे और उनकी जीत से आईएसआईएस का प्रसार होगा।

 
ट्रंप ने उत्तर कैरोलिना में अपने संबोधन में कहा कि मैं आपको बताना चाहता हूं कि यदि हिलेरी क्लिंटन चुनी जाती हैं, तो इसका अर्थ ओबामा के 4 और साल होंगे। हम एक आपदा का सामना कर रहे हैं। आईएसआईएस हर जगह मौजूद है। 
 
उन्होंने कहा कि हम और जीत प्राप्त नहीं करेंगे। आपके कर बढ़ रहे हैं। वे ओबामाकेयर को दोगुना और तिगुना करना चाहती हैं जिसे निरस्त करना एवं बदलना होगा। यह विनाशकारी है तथा ट्रंप का प्रशासन नाफ्टा पर फिर से बातचीत करने जा रहा है। विदेशी धोखाधड़ी के खिलाफ खड़े हो जाइए और नौकरियों को हमारे देश से बाहर जाने से रोकिए। 
 
उन्होंने कहा कि हम अमेरिका में चीजों का निर्माण फिर से शुरू करेंगे। हम उत्तर कैरोलिना में चीजों का निर्माण फिर से शुरू करेंगे। हम नौकरियों को वापस लेकर आएंगे। अमेरिका सर्वोपरि है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तान में जल्द ही होगी नए सेना प्रमुख की घोषणा