Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कतर पर भड़के ट्रंप, बंद करें आतंकवाद की फंडिंग

Advertiesment
Donald Trump
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कतर इतिहास में लंबे समय से आतंकवाद का वित्तपोषण करता आया है। उन्होंने इस छोटे से खाड़ी देश और अन्य देशों से कहा कि वे आतंक का वित्तपोषण तत्काल बंद करें।
 
रोमानिया के राष्ट्रपति क्लॉस जोहानिस के साथ व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से ट्रंप ने कहा कि वित्तपोषण (आतंकवाद का) बंद करें, हिंसा का पाठ पढ़ाना बंद करें, हत्याएं करना बंद करें। ट्रंप ने आरोप लगाया कि आतंकवाद का सबसे ज्यादा वित्तपोषण कतर कर रहा है।
 
ट्रंप की ये टिप्पणियां ऐसे समय आई हैं, जब उनके शीर्ष राजनयिक रैक्स टिलरसन ने सऊदी अरब और उसके अन्य क्षेत्रीय सहयोगियों से कतर के साथ गतिरोध में नरमी लाने का अनुरोध किया है और कहा है कि इससे क्षेत्र में अमेरिकी सेना की गतिविधियां तथा इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लड़ाई में बाधा उत्पन्न हो रही है।
 
बहरीन, मिस्र, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने कतर से संबंध खत्म कर लिए हैं और उस पर कट्टरपंथी समूहों का साथ देने का आरोप लगाया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LOC पर भारतीय सेना ने 6 आतंकियों को मार गिराया