Publish Date: Thu, 13 Jul 2017 (12:22 IST)
Updated Date: Thu, 13 Jul 2017 (12:25 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि बीजिंग के साथ उनके व्यापारिक समझौतों की वजह से ही 14 साल के अंतराल के बाद चीनी बाजार में अमेरिकी बीफ की पहुंच बन सकी है।
करीब 14 साल पहले चीन ने अमेरिकी गोमांस के लिए अपने द्वार बंद कर दिए थे। अमेरिका ने 7 करोड़ डॉलर का चीन को गोमांस निर्यात किया।
ट्रंप ने ट्वीट किया- '14 साल के बाद अमेरिकी बीफ चीनी बाजार में पहुंचा। यह व्यापार समझौता कृषि क्षेत्र के लिए एक उत्साहजनक अवसर है।' पिछले महीने अमेरिका के कृषि मंत्री ने अमेरिकी बीफ के निर्यात का औपचारिक उद्घाटन किया था। इससे अमेरिका को 2.5 अरब डॉलर के चीनी बीफ बाजार में पहुंच बनाने का रास्ता मिल गया है। (भाषा)