Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ग्रांड जूरी की खबर के बाद जांच को लेकर भड़के ट्रंप

Advertiesment
हमें फॉलो करें ग्रांड जूरी की खबर के बाद जांच को लेकर भड़के ट्रंप
, शुक्रवार, 4 अगस्त 2017 (11:05 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हस्तक्षेप की जांच के लिए ग्रांड जूरी नियुक्त करने की खबरों के बीच चुनाव में रूसी हस्तक्षेप को पूरी तरह से मनगढ़ंत बताया है। ग्रांड जूरी की नियुक्ति का मतलब संभावित आपराधिक अभियोग की दिशा में एक कदम बढ़ाना है।
 
ट्रंप ने वेस्ट वर्जीनिया में गुरुवार को अभियान रैली में कहा कि हम रूस की वजह से नहीं जीते। हम आपकी वजह से जीते हैं। अपने समर्थकों के बीच समर्थन जुटाने की कोशिश करते हुए उन्होंने कहा कि उनके दुश्मन एक फर्जी कहानी के साथ आपको धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं, जो हम सभी की प्रतिष्ठा कम करने वाला और सबसे महत्वपूर्ण हमारे देश और हमारे संविधान की प्रतिष्ठा कम करने वाला है। 
 
उन्होंने कहा कि डेमोक्रेट्स पूरी तरह से मनगढ़ंत रूसी कहानी के बारे में ही बात करते हैं, क्योंकि उनके पास कोई संदेश, कोई एजेंडा और कोई दूरदृष्टि नहीं है। रूसी कहानी पूरी तरह से मनगढ़ंत है। अमेरिकी राजनीति के इतिहास में सबसे बड़े नुकसान के लिए यह महज एक बहाना है। 
 
ट्रंप की यह टिप्पणी 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' के उस खुलासे के बाद आई है कि विशेष काउंसल रॉबर्ट मुलर ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हस्तक्षेप की जांच के लिए ग्रांड जूरी की नियुक्ति की है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

साइबर हमले को किया था नाकाम, अमेरिका में गिरफ्तार...