Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डोनाल्ड ट्रंप ने हिलेरी को दिया नया नाम

हमें फॉलो करें डोनाल्ड ट्रंप ने हिलेरी को दिया नया नाम
रौनोक , बुधवार, 27 जुलाई 2016 (08:32 IST)
रौनोक। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी को हिलेरी रॉटेन क्लिंटन कहा है।
 
वर्जीनिया के रौनोक में एक सभा को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कम ऊर्जा के लिए क्लिंटन पर निशाना साधा। उन्होंने तर्क दिया कि डेमोक्रेटिक उम्मीदवार ने अपने नाम के एक शब्द रोधम को इसलिए हटा दिया क्योंकि यह रॉटेन की तरह लगता है।
 
ट्रंप ने भीड़ से कहा कि वर्षों तक उन्होंने हिलेरी रोधम क्लिंटन का इस्तेमाल किया। रिपब्लिकन उम्मीदवार ने इसके बाद कहा, उन्होंने इसका त्याग क्यों किया? हिलेरी रॉटेन क्लिंटन, रॉटेन क्लिंटन। हिलेरी रॉटेन क्लिंटन, है न? वह इससे पहले क्लिंटन को बार-बार ‘क्रुक्ड हिलेरी’ कहते रहे हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाठ्यपुस्तक में शिवाजी की गुमराह करने वाली तस्वीर, बवाल...