Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ट्रंप बोले, मोदी मुझसे कहीं ज्यादा सख्त और कहीं ज्यादा अच्छे वार्ताकार

ट्रंप ने कहा मोदी भारत में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। हर कोई उनके बारे में बात करता है। वे वाकई शानदार काम कर रहे हैं। वे एक महान नेता हैं।

Advertiesment
हमें फॉलो करें modi trump friendship

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

वॉशिंगटन , शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2025 (12:03 IST)
Trump praises Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के बीच यहां हुई वार्ता में अमेरिकी राष्ट्रपति ने मोदी की काफी प्रशंसा (prais) की और कई मुद्दों पर भारत के रुख को गंभीरता से समझने की कोशिश की। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण की घोषणा : अधिकारियों ने कहा कि ट्रंप ने न केवल 2008 के आतंकवादी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण की घोषणा की बल्कि कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद से लड़ने में भारत के प्रति एकजुटता भी व्यक्त की। मोदी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका एक हिंसक व्यक्ति को भारत को सौंप रहा है साथ ही उन्होंने और अधिक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।ALSO READ: दोस्त ट्रंप ने मोदी के साथ की बड़ी डील, भारत को मिलेंगे F 35 लड़ाकू विमान
 
ट्रंप ने भारत के प्रति नरम रुख प्रदर्शित किया : अधिकारियों ने कहा कि शुल्क पर अपने सख्त रुख के बावजूद ट्रंप ने भारत के प्रति नरम रुख प्रदर्शित किया और कहा कि भारत अकेले उन व्यापार प्रथाओं के लिए जिम्मेदार नहीं है जो अमेरिकी व्यापार को नुकसान पहुंचाती हैं।ALSO READ: मोदी ट्रंप मुलाकात: व्यापारिक तनाव के बीच भारत देगा रियायतें
 
ट्रंप ने मोदी को अपना पुराना मित्र बताया : ट्रंप ने मोदी को अपना पुराना मित्र बताया और एक सवाल के जवाब में कहा कि वे मुझसे कहीं ज्यादा सख्त वार्ताकार हैं और मुझसे कहीं ज्यादा अच्छे वार्ताकार भी हैं। इसमें कोई मुकाबला ही नहीं है। दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशीभरे संबंध स्पष्ट दिखे और ट्रंप ने कहा कि मोदी भारत में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर कोई उनके बारे में बात करता है। वे वाकई शानदार काम कर रहे हैं। वे एक महान नेता हैं।ALSO READ: ट्रंप का पीएम मोदी को फ्री हैंड, बांग्लादेश के खिलाफ क्या एक्शन लेगी सरकार?
 
गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें गले लगाया : ट्रंप ने मोदी का व्हाइट हाउस में गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें गले लगाया और कहा कि हमें आपकी बहुत याद आई। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने पुस्तक अवर जर्नी टुगेदर में लिखा है, प्रधानमंत्री जी आप महान हैं। ट्रंप ने यह पुस्तक मोदी को भेंट की। ट्रंप ने कहा कि वे अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए रोमांचित हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि वे (मोदी) एक विशेष व्यक्ति हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाराष्ट्र में GBS के 2 और मामले आए सामने, जानें क्या हैं लक्षण