Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ट्रंप की हमास को चेतावनी, अगर बंधकों को रिहा नहीं किया गया तो टूटेगा कहर

अब भी लगभग 100 लोग हमास के कब्जे में

Advertiesment
हमें फॉलो करें ट्रंप की हमास को चेतावनी, अगर बंधकों को रिहा नहीं किया गया तो टूटेगा कहर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

वॉशिंगटन , बुधवार, 8 जनवरी 2025 (12:25 IST)
Donald Trump's warning to Hamas: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने चेतावनी दी है कि हमास (Hamas) द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को अगर उनके शपथ ग्रहण तक रिहा नहीं किया गया तो पश्चिम एशिया पर कहर टूटेगा। ट्रंप ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि यदि बंधक बनाए गए लोगों को रिहा नहीं किया गया तो वे क्या कार्रवाई करेंगे?
 
हमास ने बड़ी संख्या में लोगों को बंधक बना लिया था : हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हमला करके बड़ी संख्या में लोगों को बंधक बना लिया था। अधिकारियों का कहना है कि अब भी लगभग 100 लोग हमास के कब्जे में हैं जिनमें कुछ अमेरिकी नागरिक भी हैं। अधिकारियों का यह भी मानना ​​है कि बंधक बनाए गए लोगों में से कई की अब तक मौत हो गई होगी।ALSO READ: गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलकर गल्फ ऑफ अमेरिका करेंगे ट्रंप, जानिए क्यों?
 
...तो पश्चिम एशिया में सब कुछ बिगड़ जाएगा : ट्रंप ने फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में संवाददाताओं से कहा कि अगर बंधक वापस नहीं आए तो सब कुछ बिगड़ जाएगा। मैं आपकी बातचीत को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता, अगर वे मेरे पदभार ग्रहण करने तक वापस नहीं आए तो पश्चिम एशिया में सब कुछ बिगड़ जाएगा। वे अमेरिकी बंधकों की रिहाई पर हमास के साथ वार्ता की स्थिति पर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।ALSO READ: ट्रूडो का इस्तीफा, क्या कनाडा को अमेरिकी राज्य बनाने में सफल होंगे ट्रंप?
 
20 जनवरी तक रिहा करने की चेतावनी : ट्रंप ने हमास को 20 जनवरी तक सभी बंधकों को रिहा करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यह हमास के लिए अच्छा नहीं होगा और सच कहूं तो यह किसी के लिए भी अच्छा नहीं होगा। सब कुछ बर्बाद हो जाएगा। मुझे और कुछ कहने की जरूरत नहीं है लेकिन ऐसा ही है। उन्हें बहुत पहले ही बंधकों को रिहा कर देना चाहिए था। 7 अक्टूबर जैसा हमला कभी नहीं होना चाहिए था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जनता को मोदी का राजमहल क्यों नहीं दिखाते? शीशमहल पर AAP का पलटवार