Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दुबई की सबसे ऊंची बिल्डिंग में लगी आग (वीडियो)

Advertiesment
हमें फॉलो करें दुबई की सबसे ऊंची बिल्डिंग में लगी आग (वीडियो)
, शनिवार, 21 फ़रवरी 2015 (11:43 IST)
दुबई। दुबई के टॉर्च टावर में शुक्रवार को अज्ञात कारणों आग लग गई। इसे दुबई के सबसे ऊंची रिहाइशी इमारतों में जाना जाता है।  शुक्रवार तड़के इमारत में आग लगते ही सिक्योरिटी गार्ड्स ने इमारत के सारे अपार्टमेंट्स खाली कराए। इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ।
 

इमारत में रहने वाले लोगों के मुताबिक सुबह तड़के 2 बजे आग का अलार्म बजा। आग 51वें फ्लोर पर लगी थी। इमारत के पास रहने वाले लोगों ने देखा कि 51वें फ्लोर पर लगी आग की चिंगारियां जमीन पर गिर रही थीं।



टॉर्च टावर की ऊंचाई करीब 1100 फुट है। आग लगने की जानकारी मिलते ही इस पर काबू पाने के लिए 10 फायर ट्रक मौके पर पहुंचे। इमारत में करीब 2,000 लोग रहते हैं।



फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज चल रही हवा ने आग बढ़ाने का काम किया। पुलिस ने कहा है आग से कोई मौत या घायल नहीं हुआ है। यह इमारत 2011 में बनकर तैयार हुई थी। इसमें 79 फ्लोर हैं। (एजेंसियां)

(VideoCourtesy: YouTube)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi